फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में विकास को लेकर तलाशी जा रही है संभावनाएं : शांडिल

Mon, 23 Oct 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सेालन में आयेाजित बैठक की अध्यक्षता करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल। संवाद
विज्ञापन
शहर में पार्किंग की संभावनाएं भी तलाशने के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

घट्टी स्कूल में निर्माण कार्याें में देरी होने पर कार्रवाई के दिए आदेश
शहर की अधोसरंचना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं आधुनिक अधोसंरचना से परिपूर्ण सोलन शहर की स्थापना को लेकर योजनाबद्ध कार्य कर रही है। डॉ. शांडिल सोमवार को उपायुक्त सोलन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में गंभीर है और सोलन शहर का आधुनिक रूप से विकास किया जाना आवश्यक है। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि सोलन शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था सहित अन्य अधोसंरचना विकास की संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि सोलन शहर में सभी की सुविधा के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों के आवश्यक पद भरे जा रहे हैं। उन्होंने लोनिवि को शमलेच-चिल्ला संपर्क मार्ग का कार्य शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए। शहर में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध पार्किंग स्थलों का उचित नियमन किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्राम गृह सोलन में अनाधिकृत पार्किंग की समस्या को हल करने के निर्देश भी दिए। डॉ. शांडिल ने कंडाघाट उपमंडल के सायरी में 32 केवी विद्युत उपकेंद्र को शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस उपकेंद्र में कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में शिमला में विद्युत बोर्ड के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और इस उपकेंद्र में समुचित संख्या में कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घट्टी (कोठी देवरा) के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने इस निर्माण कार्य में देरी के लिए दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी लागत में वृद्धि करती है और इसका नकारात्मक प्रभाव सभी पर पड़ता है। उन्होंने सोलन विस क्षेत्र सहित जिला के सभी प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों को विकसित कर यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है।
उन्होंने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह एवं सैनिक विश्राम गृह सोलन का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्राम गृह की समुचित मरम्मत सहित अन्य निर्देश जारी किए। उन्होंने सैनिक विश्राम गृह में उपलब्ध स्थान के समुचित व्यावसायिक उपयोग के निर्देश भी दिए। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, पूर्व बीडीसी सदस्य चंदन, कांग्रेस पार्टी के अजय कंवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, लोक निर्माण विभाग, सैनिक कल्याण सहित प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें