फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में 29-30 जून को घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल में एक अंतरविभागीय बैठक आयोजित, एसडीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर चौपाल में एक अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी हेम चंद वर्मा ने की। इसमें आगामी 29 और 30 जून को होने वाले विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक चौपाल और खंड चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 और 30 जून को विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। यह खुराक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को दी जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। इस दौरान पोलियो बूथों की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। जनजागरूकता अभियान चलाने की रणनीति भी बनाई गई। दुर्गम और दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर भी विस्तार से बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी हेम चंद वर्मा ने सभी विभागों से जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचना आवश्यक है। सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्हें अभियान के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग देने को कहा गया। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है। वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। इससे पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें