police recovered chitta from youngster news luhari aani
आनी (कुल्लू)। पुलिस उपमंडल आनी के अंतर्गत लूहरी पुलिस चौकी और आनी पुलिस के जवानों ने एक युवक से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार लूहरी पुलिस की एक टीम जब एएसआई पवन कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी तो लूहरी से कारशा की ओर पैदल जा रहा एक युवक उन्हें देखकर घबरा गया। उसने प्लास्टिक का एक छोटा थैला नदी में फेंकना चाहा, जो रेलिंग से टकराकर सड़क में गिर गया।
इसे पुलिस ने जब खोला, तो उसमें 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से आरोपी गुड्डू मस्तराम निवासी लूहरी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने धार 21 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।