लबाना सदाना में पंचायत प्रतिनिधि व अन्य पौध रोपण करते हुए।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/ज्यूरी। महिला मंडल सिस्वासेरी ने चाटी में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके तहत महिलाओं ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं ने इस दौरान अन्य लोगों से भी पौधरोपण करने का आग्रह किया।
अभियान में विमला देवी, शांता देवी, पिंगला देवी, अनिता देवी, कमला देवी, सुमित्रा देवी, तिला देवी, गुड्डी देवी, चंपा देवी, आमलू देवी, आशा देवी, कृष्णा देवी, कला देवी, नरैण दासी, सुभद्रा देवी और लीला देवी सहित अन्य महिलाओं ने सहयोग दिया। वहीं रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की लबाना-सदाना पंचायत में अभियान के तहत सैकड़ों पौधे रोपे गए।
वन खंड अधिकारी कुंदन नेगी और प्रधान सुशीला नेगी की अगुवाई में पंचायत के लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के 390 पौधे रोपे। इस मौके पर उपप्रधान रवि कांत, वन रक्षक प्रतिभा ठाकुर, पूर्व प्रधान मधु खन्ना, शिव सिंह टोलटा, पंचायत के सभी सदस्य और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।