फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वपल्ली राधा कृष्णनन कॉलेज ने चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने चलाया पौधरोपण अभियान। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नोगली (रामपुर बुशहर)। सर्वपल्ली राधा कृष्णनन महाविद्यालय नोगली (बालना) की ओर से पौधरोपण अभियान छेड़ा गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत छात्र-छात्राओं, अध्यापक और अध्यापिकाओं ने पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष रूप से पंच पल्लव पेड़ आम, अशोक, पीपल, अमर, बरगद के सैकड़ों पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बालना गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण की महत्ता और जागरूकता के बारे में कहा कि वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवों की ओर से छोड़े गए कार्बन डाई-ऑक्साइड को ये जीवनदायिनी ऑक्सीजन में बदल देते हैं। इनकी पत्तियों, छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं। इनसे हमें रसदार एवं स्वादिष्ट फल प्राप्त होते हैं। वृक्ष हमें छाया प्रदान करते हैं और इनकी छाया में पशु-पक्षी ही नहीं, मानव भी चैन की सांस लेते हैं। जहां वृक्ष पर्याप्त मात्रा में होते हैं, वहां वर्षा की मात्रा भी सही होती है। वृक्षों की कमी सूखे का कारण बनती है। संस्थान प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार मोक्टा ने चारों सदनों के छात्र-छात्राओं को 25-25 पौधे (100) पौधों को सभी में बांट कर न केवल उन्हें लगाने अपितु भविष्य में उनके संरक्षण और देखभाल करने के लिए भी मार्गदर्शन किया। पौधों से प्राप्त होने वाली ऑक्सीजन के महत्व को हमें वैश्विक महामारी कोविड -19 ने भली भांति सिखा दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और संस्थान के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग ने गांव के संपर्क मार्ग पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें