फार्मेसी कॉलेज में एड्स के प्रति जागरूक करते हुए छात्र।
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहडू के रेड रिबन क्लब ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से लोगों को एड्स की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने नारा लेखन, भाषण, विज्ञापन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं से भी एड्स से बचाव का संदेश दिया।
रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी सहायक आचार्य रनीव ठाकुर ने बताया विश्व एड्स दिवस को मनाने का लक्ष्य केवल एड्स की रोकथाम और इसके फैलने के कारणों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। प्रतियोगिताओं में कॉलेज की छात्रा अंजना, धर्मा नंद, मोहित और साहिल ठाकुर के विज्ञापन, नारा लेखन और भाषण सराहनीय रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि फार्मेसी पेशा प्रत्यक्ष रूप से मानव सेवा से जुड़ा है।