रामपुर नप के वार्ड पांच अप्पर लहासा में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित करती वन विभाग की ट?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नगर परिषद के वार्ड नंबर-5 अपर लहासा में बीते कई दिनों से क्षेत्र की जनता तेंदुए के खौफ से दहशत में हैं। तेंदुए के आतंक से स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को वन विभाग रामपुर की टीम ने यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित किया है।
पार्षद रोहिताशव सिंह मेहता ने कहा कि अपर लहासा के लोगों से विचार-विमर्श करके स्थान सुनिश्चित करके पिंजरा स्थापित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से तेंदुए के आतंक से स्थानीय जनता में दहशत का माहौल है। उन्होंने सभी लोगों से संयम बरतने और समय रहते घर पहुंचने का आग्रह किया। इस मौके पर वनरक्षक सुरजीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।