फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ढाई घंटे लाइनों में इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल से दूरदराज के मरीजों को हुई ज्यादा परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किनौर)। जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्सक मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल पर रहे। प्रदेश सरकार जब तक मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक चिकित्सकों ने निर्णय लिया है कि सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी।
क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ सहित जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की हड़ताल के चलते क्षेत्र के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मरीज सुबह से ओपीडी के बाहर चिकित्सकों का इंतजार करते दिखे। हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से चलाई गईं। ओपीडी में मरीजों को उपचार के लिए ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


डॉ. सोनम गिया लच्छन नेगी ने कहा है कि चिकित्सकों की मांग नॉन प्रेक्टिसिंग अलाउंस और एनपीए को बहाल करने की की है। अक्टूबर 2023 की अधिसूचना के अनुसार एनपीए को सेवानिवृत्त चिकित्सकों की पेंशन से भी हटा दिया है। संघ ने एनपीए को चिकित्सकों की भर्ती और सेवानिवृत्त चिकित्सकों को पेंशन के साथ पुन संलग्न करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएमओ एसएस नेगी, मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डाॅ. दिवीज शर्मा, डॉ अन्वेषा नेगी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें