फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग बनी शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शहर की इंदिरा मार्केट में नवनिर्मित करोड़ों की बहुमंजिला पार्किंग शोपीस बनी हुई है। करीब दो वर्ष पहले बन चुकी पार्किंग के उद्घाटन की राह हजारों लोग देख रहे हैं। लेकिन, इसे सरकार की नाकामी कहें या प्रशासन की, जिसका अभी तक शुभारंभ नहीं हो पाया है। उद्घाटन के फेर में फंसी पार्किंग का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार और प्रशासन से कई बार मांग के बावजूद इसे लोगों को आज तक समर्पित नहीं किया गया है। आए दिन रामपुर शहर में दिन प्रतिदिन यातायात समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। इससे हजारों लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामपुर शहर चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। ऐसे में शहर पहुंचने वाले हर व्यक्ति को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे पांच पर वाहन चालकों को दोनों ओर वाहनों को मजबूरन पार्क करना पड़ रहा है, जिसके चलते जहां पुलिस प्रशासन की दिक्कतें बढ़ रही हैं। वहीं, राहगीरों को भी खतरों के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है। शहर में बढ़ती यातायात समस्या और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्यटन विभाग के सौजन्य से करीब नौ करोड़ की लागत से इंदिरा मार्केट में बहुमंजिला पार्किंग तैयार की गई है। 250 वाहनों की पार्किंग की क्षमता वाली इस पार्किंग के लाभ से क्षेत्र के लोग वंचित हैं। क्षेत्रवासी ध्रुव शर्मा, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, कर्ण शर्मा, कृष्ण मजटू, सुनील कायथ, प्रदीप नेगी, अनिल नेगी, रवि महाजन, राजेंद्र चौहान, दुष्यंत मेहता, इंद्रजीत और उदय नेगी ने कहा कि लंबे समय से रामपुर में यातायात की समस्या गंभीर होती जा रही है। शहर में बहुमंजिला पार्किंग तैयार है, लेकिन उसका उद्घाटन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द पार्किंग का शुभारंभ करने की मांग की है।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता ने कहा कि पार्किंग शुभारंभ का मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद रामस्वरूप के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने आश्वासत किया है कि जल्द पार्किंग का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस का नया फरमान भी बढ़ा रहा जाम की समस्या
शहर में हाल ही में एसबीआई से लेकर एसडीएम कार्यालय तक एनएच पांच पर लगे बैरिकेड्स भी लोगों के गले की फांस बने हुए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से करीब सौ मीटर तक लगाए गए इन बैरिकेड्स से जहां जाम की समस्या हो रही है, वहीं राहगीरों को भी खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पुलिस प्रशासन के इस नए फरमान से लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से इन बैरिकेड्स को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें