फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी गीतों के श्रोताओं ने दिलाई पहचान : गांगटा

Sat, 11 Jul 2020 03:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोटखाई के तीन युवकों ने म्यूजिक हंटर्स पोर्टल बनाकर पहाड़ी गीतों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। यू ट्यूब पर पांच लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। पोर्टल के मालिक गौरव और सौरभ गांगटा सहित टीम सदस्य अंकित गांगटा, सहज गांगटा और वंश गांगटा ने इस उपलब्धि का श्रेय पहाड़ी गीतों के श्रोताओं को दिया है।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में छोटे स्तर पर हिमाचल और उत्तराखंड के गीतों को डाउनलोड सुविधा से शुरू करने वाला म्यूजिक हंटर्स आज पहाड़ी गीतों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के माध्यम से एक क्लिक पर उपलब्ध करवा रहा है। इनकी ओर से प्रायोजित गीतों में कई गीत तीन करोड़ व्यूज का आंकड़ा तक पार कर चुके हैं। गौरतलब है कि पांच लाख सब्सक्राइबर्स की उपलब्धि अर्जित करने वाला म्यूजिक हंटर्स पहला क्षेत्रीय पहाड़ी चैनल है।

उनका यह पोर्टल अब पहाड़ी गीतों को हैलो ट्यून सुविधा से भी जोड़ चुका है और सभी प्रख्यात गायकों को इस सुविधा के साथ विभिन्न अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक स्टोर्स पर भी उपलब्ध करवा रहा है। 17 जुलाई को चिराग ज्योति मजटा के प्रस्तावित पारंपरिक गीत ‘एक अधूरी प्रेम गाथा’ और कुछ ही दिनों में गायक विक्की चौहान, राजीव शर्मा और सुरेश शर्मा की कुछ नई प्रस्तुतियों को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें