फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटी सिरमौर वालिए पर झूमे अभिभावक, स्थानीय लोग और छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के प्राथमिक विद्यालय तांदी में क्लस्टर वाइज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में 8 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार पहाड़ी नाटियों से समा बांधा।
विज्ञापन

छात्रों ने नाटी सिरमौरे वालिए पेश कर सभी अभिभावकों और स्थानीय लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में ग्राम पंचायत पलेही के रेचि, घोरला, तांदी, खणी और कुठेड़ पंचायत के घुलट, कटार और हिमारी स्कूल ने भाग लिया। समारोह में पलेही पंचायत प्रधान सुषमा मेहता और कुठेड़ पंचायत प्रधान मोनिका ठाकुर और महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा आनी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर कई विद्यालयों से आए शिक्षकों श्यामानंद, विनोद और दलीप शर्मा ने प्रेरणादायक भाषण देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। मुख्यातिथि ने कहा कि नित्थर क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए सुविधाओं के साथ पढ़ाई भी काफी अच्छी है और लोगों का रुझान अपने बच्चों के लिए सरकारी विद्यालयों में प्रवेश की तरफ बढ़ा है।
हैंड राइटिंग में प्रथम नमन प्राथमिक विद्यालय हिमारी, द्वितीय ओजल प्राथमिक विद्यालय घोरला जबकि भाषण में प्रथम कनिष्क प्राथमिक विद्यालय घोरला, एकल गीत में प्रथम इशिता हिमरी, द्वितीय इर्तिका खणी, समूह गान में प्राथमिक विद्यालय घोरला प्रथम, द्वितीय प्राथमिक विद्यालय रवा रहा। जबकि फोक डांस में प्रथम तांदी, द्वितीय हिमरी, टीएलएम प्रदर्शनी में घोरला प्रथम, द्वितीय कटार, पेंटिंग में प्रथम ओजल घोरला, द्वितीय अरमान घोरला और तृतीय एरिका खणी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें