फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थनोल गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रेशर का भड़ावली के ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
थनोल गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रेशर का भड़ावली के ग्रामीणों एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कैशर बं? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड की शिंगला पंचायत के थनोल गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रेशर का भड़ावली पंचायत के ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपकर इस क्रेशर को न लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि इस काम को बंद नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उपमंडल की भड़ावली पंचायत की ग्राम सुधार कमेटी शलाटी की बैठक नोगली में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कायथ ने की। इस बैठक में विशेष रुप से पूर्व उप प्रधान दिनेश खमराल भी मौजूद रहे।
बैठक में शिंगला पंचायत के थनोल गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रशर का विरोध जताया गया। अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने कहा कि यह स्टोन क्रेशर शिंगला गांव में लग रहा है, लेकिन जहां यह स्थापित हो रहा है, वहां करीब 90 प्रतिशत क्षेत्र भड़ावली पंचायत का है। ऐसे में यदि स्टोन क्रेशर लगता है तो क्षेत्र में सेब, बादाम, पलम, चुल्ली और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचेगा और किसानाें बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। हालांकि स्टोन क्रेशर स्थापित करने को लेकर भड़ावली पंचायत से भी कोई एनओसी नहीं ली गई है।
विज्ञापन

ग्राम सुधार कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, दिनेश खमराल, कांडू राम मेहता, पृथ्वी राज, देव मेहता, जितेंद्र मेहता, प्रवीन, कविराज, सुरेश, गोवर्धन कायथ, तिलक नेगी, राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि स्टोन क्रेशर ग्रामीणों के लिए भविष्य में घातक साबित होगा। कृषि बागवानी और लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए इस प्लांट को स्थापित नहीं किया जाना चाहिए। बैठक के बाद एसडीएम रामपुर यादवेंद्र पॉल को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि क्रेशर प्लांट निर्माण को नहीं रोका गया तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें