फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनोली की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम युवक मंडल पनोली मुख्यातिथि से ट्राफी लेते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नवयुवक मंडल पनोली के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें पनोली युवक मंडल ने क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रतियोगिता का फाइनल मैच फ्रेंड्स इलेवन शिमला और नवयुवक मंडल पनोली के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए युवक मंडल पनोली ने 10 ओवरों में 161 रनों का लक्ष्य दिया जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स इलेवन शिमला की टीम मात्र 103 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

इसमें युवक मंडल पनोली ने क्रिक्रेट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि एचएएस अधिकारी घनश्याम चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने आयोजक क्लब को क्रिक्रेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल को बधाई दी। उन्होंने युवक मंडल का आश्वासन दिया युवक मंडल को पूरी तरह से हर काम में सहयोग करेंगे। मुख्यातिथि ने क्रिक्रेट प्रतियोगिता के विजेता टीम और उपविजेता टीम को नकद राशि सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत गाहन के प्रधान टिशा मेहता, राजेंद्र सरकैक, आशीष मेहता, जगदीश मेहता, प्रवीण कुमार, विनोद मेहता, डिंपल मेहता और जोगिंद्र मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें