फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाल करेगी कर्मचारी : शर्मा

विज्ञापन
रामपुर में एनपीएस कर्मचारियों से चर्चा करते विधायक नंद लाल। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कांग्रेस के गारंटी पत्र में पहला मुद्दा ओपीएस बहाली था, जिसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनपीएस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एनपीएस कर्मियों को आश्वासन दिया है कि पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाल की जाएगी। इससे समूचे प्रदेश के कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह बात रामपुर में विधायक नंदलाल से शिष्टाचार भेंट करने के बाद एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कही।
एनपीएस कर्मचारी संघ जिला शिमला का प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक नंद लाल से रामपुर में मिला। एनपीएस कर्मचारियों ने विधायक को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस सरकार का ओपीएस बहाली के लिए आभार जताया। महासंघ ने विधायक नंदलाल का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में कई बार कर्मचारियों के इस ज्वलंत मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। इसके लिए एनपीएस कर्मचारी उनके आभारी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जनहित और कर्मचारी हित में फैसले लेगी। जिलाध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कर्मचारी अहम भूमिका निभाते हैं।
भविष्य में भी सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए कर्मचारी वर्ग कृतसंकल्प हैं। इस मौके पर एनपीएस कर्मचारी रामपुर खंड अध्यक्ष कमल शर्मा, महासचिव अशोक मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, उपप्रधान चमन ठाकुर, महेंद्र कनैन और कनक हस्टा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें