कोटखाई (रोहडू़)। पुलिस थाना कोटखाई के तहत रावला क्यार के समीप कार गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार चालक संजीव (40) पुत्र रामदास निवासी मिहाणी खलटूनाला से गुम्मा की ओर जा रहे थे। इस बीच रावला क्यार के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठे। इससे गाड़ी गहरी 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को सड़क तक पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी कोटखाई मदन लाल ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।