ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस के जवानों ने वीरवार को एक व्यक्ति से 88 ग्राम चरस और 20 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक में ठियोग पुलिस संधू के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर व्यक्ति को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे 88 ग्राम चरस और 20 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजीत सिंह (62) निवासी कथोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।