कोटखाई में सड़क को सुधारने का कार्य करते लोनिवि के कर्मचारी
- फोटो : RAMPUR-HP
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई बाजार मुख्य मार्ग की सड़क को लोक निर्माण विभाग ने दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हाल ही में अमर उजाला ने इस संबंध में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और सड़क को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह मार्ग छोल बाजार से कोटखाई बस स्टैंड तक दयनीय हालत में है।