आनी (कुल्लू)। आनी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच ने आनी के शमशर के समीप युवक को करीब ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने शमशर के समीप नाका लगाया था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शख्स यहां से चरस की खेप लेकर आ रहा है और इसका सौदा किसी अन्य व्यक्ति के साथ करना है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शमशर में नाका लगाया।
युवक बैग में चरस लेकर यहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो बैग से 2.527 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान धनीराम निवासी बुच्छैर, डाकघर जाओं के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है आरोपी चरस की सप्लाई किसे लेकर जा रहा था।
डीएसपी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी के एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।