फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अब रोहड़ू की पिचों पर निखरेंगे क्रिकेट के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग रोहड़ू में उपलब्ध करवाएगा नेट प्रैक्टिस की सुविधा
विज्ञापन

इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में तीन टर्फ और दो सीमेंट पिचों का हो रहा निर्माण

राजेश हंसरेटा
रोहड़ू। क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के लिए अब क्षेत्र के युवाओं को प्रदेश से बाहर खेल अकादमियों और स्पोर्ट्स क्लबों में नहीं जाना पड़ेगा। बड़े शहरों की तर्ज पर रोहड़ू में भी युवाओं को नेट प्रैक्टिस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए खेल विभाग टर्फ पिचों का निर्माण करवा रहा है। इस पर लाखों रुपये की लागत आएगी। प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग की ओर से कोच भी नियुक्त किया जाएगा। रोहड़ू क्षेत्र में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के लिए अभी तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। खुद को निखारने के लिए क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है। स्पोर्ट्स क्लबों में हजारों रुपये फीस देकर युवा नेट पर अभ्यास करते हैं। रोहड़ू से महिला क्रिकेट टीम की खास हिस्सा रेणुका ठाकुर ने क्रिकेट के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इसे देखते हुए अब खेल विभाग क्षेत्र के युवाओं को नेट प्रैक्टिस की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। इसके लिए इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में तीन टर्फ पिचों और दो सीमेंट पिचों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर शुरुआती चरण में 11.5 लाख रुपये खर्च होंगे। पिचों को नेट से बंद किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास करेंगे। इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ क्रिकेट में रुचि रखने वालीं लड़कियों को होगा। खेल विभाग शीघ्र ही क्रिकेट प्रशिक्षण देने के लिए कोच और पिचों व नेट के रखरखाव के लिए स्टाफ की नियुक्ति भी करेगा।
विज्ञापन


हमारे क्षेत्र से क्रिकेट में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं, लेकिन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में खेल विभाग रोहड़ू में नेट प्रैक्टिस की सुविधा खिलाड़ियों को देगा, जिसमें खिलाड़ियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। -राकेश धौहटा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें