फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक हाईवे में बैठे रहे परिजन, चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के सफेद ढांक में टिपर की बाइक से टक्कर में हुई तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दिया है। इसके साथ ही हादसे के समय क्षेत्र में गश्त कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय जांच बैठा दी है। पूरे मामले को लेकर परिजन और अन्य लोग रात दो बजे तक नेशनल हाईवे पर बैठे रहे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने मौके किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत करवाया और नेशनल हाईवे से हटवाया। इस वजह से दोपहर दो बजे से देर रात तक हाईवे से आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात 2:30 बजे सफेद ढांक में टिपर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक में सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने खनेरी अस्पताल के बाहर दिन भर प्रदर्शन और एनएच पांच पर चक्का भी जाम किया। पुलिस और प्रशासन के लाख आश्वासन के बाद भी गुस्साए परिजन नहीं माने और मामले में संलिप्त आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की बात पर अड़े रहे। इसके अलावा परिजन हादसे के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जांच की मांग कर रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने रोषजदा परिजनों से बातचीत की लेकिन चक्का जाम के कारण दोपहर दो बजे से एनएच पांच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस कारण किन्नौर से शिमला और शिमला से किन्नौर की ओर जाने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी, जबकि सीमावर्ती इलाकों में तैनात सेना के जवान भी जाम में फंसे रहे। गुस्साए परिजनों के प्रदर्शन को देखते हुए देर रात पुलिस को आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करना पड़ा। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला सुलझा और परिजन एनएच से हटने को तैयार हुए। इसके बाद प्रशासन और हाईवे से आवाजाही करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। रात्रि गश्त पर जो पुलिस कर्मचारी मौजूद थे, उन पर भी जांच बैठा दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें