फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जयश्री गोयल बनी नगर परिषद रामपुर की मनोनीत पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम निशांत तोमर ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ, पार्षदों की संख्या हुई 13
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थकाें ने टोपी, माला और शॉल पहनाकर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में जयश्री गोयल को पार्षद मनोनीत किया गया है। कुछ माह पूर्व नप के एक मनोनीत पार्षद की अकस्मात मृत्यु होने के कारण पद रिक्त पड़ा था, जिस पर मंगलवार को नई पार्षद की तैनाती हो गई। नगर परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने नव नियुक्त मनोनीत पार्षद जयश्री गोयल को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। गौर हो कि नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों से पार्षदाें के चुनाव होते हैं, जबकि नप में मनोनयन के तहत चार पार्षदाें को भी चुना जाता है। शहर की मनोनीत पार्षद की कुछ माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसके बाद एक मनोनीत पार्षद का पद रिक्त पड़ा था। इसी पद की पूर्ति के लिए जयश्री गोयल नगर परिषद रामपुर की नई मनोनीत पार्षद चुनी गई है। मंगलवार को जयश्री को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में जयश्री के समर्थक नगर परिषद सभागार में उपस्थित रहे। इस शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक सूद सहित मौजूदा नप उपाध्यक्ष विशेषरलाल और शहर के विभिन्न वार्डों से आए समर्थकों ने नई मनोनीत पार्षद जयश्री का टोपी, शॉल व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि रामपुर में नौ पार्षद चुनाव के माध्यम से चुने जाते हैं, जबकि चार को मौजूदा सरकार मनोनीत करती है। ऐसे में नप के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सभी सदस्यों की सहमति जरूरी है। किसी भी विकास कार्य को पहले बैठक में रखा जाता है, जहां अधिकतर सदस्यों की सहमति पर कार्य को मंजूरी दी जाती है।
विज्ञापन


सबसे पहले कार्य गोवंश को आश्रय देना है। समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं और गोवंश के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। नप के अधीन गोशाला को और मजबूत करना लक्ष्य है। गोसदन के समीप नप का कूड़ादान बना है, जिससे गोसदन की स्वच्छता पर असर पड़ता रहता है। इस कूड़ादान को यहां से कहीं अन्य जगह पर हटाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। -जयश्री गोयल, नव निर्वाचित पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें