रामपुर बुशहर। प्राथमिक शिक्षा खंड रामपुर के तहत 24 प्राथमिक और चार माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की जाएगी। 26 और 28 मई को साक्षात्कार होंगे। 28 पदों के लिए 190 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
साक्षात्कार कमेटी में एसडीएम को अध्यक्ष, खंड प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी को सदस्य सचिव और एसएमसी अध्यक्ष को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह कमेटी दस्तावेजों का सत्यापन और साक्षात्कार प्रक्रिया को पूरा करेगी।
प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी रामपुर हेमलता जोधटा ने बताया कि 24 प्राथमिक पाठशालाओं और 4 माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की जाएगी। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर, खोपड़ी, दत्तनगर, प्राथमिक पाठशाला डकोलढ़, जखों, देवनगर, थड़ी, मुनीश बाहली, जोगनी, बाहली, नेहरा, भद्राश, नीरथ, निरसू और मंढोग स्कूल में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के पद भरने के लिए 26 मई, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला तकलेच, प्राथमिक पाठशाला ब्रांदली, कुमसू-1, कुमसू-2, टनसेरी, सेरीदामण, पाट, कुखी, डीबरी, माध्यमिक पाठशाला शनेरी, पाट, थेडा और सुंडा स्कूल के लिए 28 मई को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार को लेकर सभी केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं को सूचित कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष को निर्धारित तिथि को 10 बजे एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।