फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिष्टी ठाकुर का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन

विज्ञापन
मिष्टी ठाकुर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के अति दुर्गम क्षेत्र 15/20 की गानवी पंचायत की मिष्टी ठाकुर ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। बेटी की इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। मिष्टी के पिता राजिंद्र ठाकुर सोलन में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और माता सोमा ठाकुर गृहिणी हैं।
विज्ञापन

मिष्टी ने कहा की उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता, शिक्षकों और मामा डॉ. बलबीर सिंह भलूनी को जाता है। उन्होंने बताया कि मामा के कहने पर ही उन्होंने एक वर्ष पूर्व परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उनकी सफलता से 15/20 जैसे दुर्गम क्षेत्र के अनेकों बच्चों को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें