फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भावानगर बाजार में मास्क लाइट फिर जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने मंत्री जगत सिंह नेगी का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। स्थानीय बाजार में हाई मास्क ने उजाला फैलना फिर शुरू कर दिया है। बिल का बकाया होने के कारण बिजली बोर्ड ने इसकी सप्लाई बंद कर दी थी। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल भावानगर की मांग के बाद वर्ष 2019 में प्रशासन और एसजेवीएनएल नाथपा झाकड़ी के सौजन्य से हाई मास्क स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। हाई मास्क लाइट के मासिक बिल का भुगतान व्यापार मंडल भावानगर मार्च 2021 तक करता रहा। इसके बाद प्रशासन ने हाई मास्क स्ट्रीट लाइट का जिम्मा ग्राम पंचायत सुंगरा को सौंपा। उसके बाद हाई मास्क स्ट्रीट लाइट बंद रही। इस कारण बाजार में अंधरा पसरा रहता था। समस्या के समाधान को लेकर व्यापार मंडल कई बार मंत्री जगत सिंह नेगी से मिला। इस पर नेगी ने बिजली बोर्ड को तुरंत प्रभाव से स्ट्रीट लाइट को अपने अधीन कर इसे चालू करने के निर्देश दिए। इससे लाइट भी जगमगाना शुरू हो गई है। व्यापार मंडल भावानगर के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह मेहता ने सभी व्यापारियों और स्थानीय लोगों की ओर से नेगी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें