फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाकर नशे से दूर रहने का संदेश देंगे प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रविवार को होने वाली मैराथन में प्रतिभागी समाज को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह बात सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला किन्नौर एवं स्पीति सुरेंद्र ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह 8:00 बजे मैराथन शुरू होगी। इसमें विभिन्न स्कूलों विद्यार्थी और लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के लिए नारा-लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि आबिद हुसैन सादिक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। उन्होेंने बताया कि सुबह 11:00 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार से शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें