फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहन भीमाकाली मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
सराहन भीमाकाली मंदिर में पहले दिन नवरात्र पर लोग दर्शन करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भीमाकाली मंदिर सराहन में पहले नवरात्र के दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। यहां सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

पहले नवरात्र में रामपुर के विधायक नंदलाल और किन्नौर के विधायक जगत नेगी सहित कई वीआईपी लोगों ने माता भीमाकाली के दर्शन किए। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों के पालन के साथ दर्शन की इजाजत दी गई।
इस दौरान मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का पंजीकरण करवाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और मंदिर के कर्मचारियों ने बूखबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। खबर लिखे जाने तक सौ से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जा चुका था।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम बताया कि नवरात्र में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों के पालन को सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर और मास्क पहना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद ही श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें