फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश से आनी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
निचले क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
आनी (कुल्लू)। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते आनी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें बंद हो गई हैं। किरण बाजार में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मुख्य मार्ग एनएच-305 बाधित रहा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वहीं, नगान-श्वाड सड़क शकैल्ड के पास पहाड़ी टूटने से अवरुद्ध हो गई। जलोड़ी क्षेत्र को जोड़ने वाला एनएच-305 फ्लैल नाला के पास बंद रहा। इसके अलावा आनी-चवाई सड़क भांगीडवार के पास बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भूस्खलन के कारण कई सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आनी बस सब डिपो से चलने वाली अधिकतर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कार्यकारी अड्डा प्रभारी तरसेम ने बताया कि बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में बसों की आवाजाही ठप पड़ गई है। हालांकि, शाम तक कुछ स्थानों पर बसें भेजने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन




शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

खराब मौसम को देखते हुए आनी और निरमंड एसडीएम ने सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है। लगातार बारिश और भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें