फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड इलेवन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
काहली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैड ब्वॉयज कमलाहु ने जमाया कब्जा - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बाहली की ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने कब्जा किया है। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में मिक्की कायथ और हर्ष कायथ की धमाकेदार पारियों के बूते मैड ब्वॉयज टीम ने टूर्नामेंट अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान इंटक जिलाध्यक्ष जसवीर ठाकुर और युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवयुवक मंडल प्रधान बाहली कुलदीप नेगी ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। कुलदीप नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न इलाकों की करीब 35 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मैड ब्वॉयज कमलाऊ और गिंचा के बीच खेला गया। इसमें कमलाऊ ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 108 रन बनाए। कमलाऊ की ओर से मिक्की ने 55 रन की अर्ध शतकीय पारी खेली। वहीं हर्ष ने शानदार 45 रनों का योगदान टीम के लिए दिया।
रोनू चौहान ने 15 रन बनाए। इसके बाद जवाबी पारी खेलने उतरी गिंचा की टीम कमलाऊ के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 70 रन पर ही ढेर हो गई। प्रतियोगिता में गोलू चौहान को प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। रोहडू कुटाड़ा टीम के सुधांशु को बेस्ट बल्लेबाज और फाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय पारी के लिए मिक्की को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मुख्यातिथि आशीष कायथ ने विजेता टीम को 66 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 33 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस जोन उपाध्यक्ष पीसी वर्मा, अवतार भलूनी, पियुष मेहता, भरत, नीरज, सोनू, कंवर, अंकित, रिपन, पवन, कार्तिक, निखिल, राजेश, मनोज, राकेश, विशाल, अनुराग, केसर, अनूप, ललित, विनित और अरूण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें