फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमाकाली मंदिर सराहन में नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर सराहन में कालरात्रि को पूजा को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन भीमाकाली मंदिर में सातवें नवरात्र के दिन मां कालरात्रि की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रविवार की छुट्टी के होने के कारण दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां भीमाकाली के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। माता के दर्शन के लिए सुबह से ही कतार लगी रही। इस कारण श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए पुलिस, होमगार्ड और न्यास के कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सराहन मंदिर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहनों को पार्क करने नलाटी स्टेडियम की ओर भेजना पड़ा। वहीं श्राई कोटी दुर्गा मंदिर में भी रविवार को श्रद्धालुओं को काफी भीड़ रही।
इस दौरान लोगों को माता के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। भीमाकाली न्यास के मंदिर अधिकारी बालकराम नेगी ने बताया रविवार को छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें