रिकांगपिओ में फिट इंडिया फ्रिडम रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सा?
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आजादी के अमृत महोत्सव पर किन्नौर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 ‘आजादी के 75 साल फिटनेस रहे बेमिसाल’ के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें दीपक ने पहला स्थान हासिल किया।
मैराथन में जिले के विभिन्न स्कूलों के 80 छात्रों, शिक्षकों, पुलिस के जवानों और लोगों ने भाग लिया। मैराथन रिकांगपिओ मुख्य बाजार से एक किलोमीटर तक के दायरे में आयोजित की गई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उरनी के दीपक ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि निचार स्कूल के कैमरॉन द्वितीय और कटगांव स्कूल के विजय तीसरे स्थान पर रहे।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त जिला किन्नौर ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की जयंती से 31 अक्टूबर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तक भारत वर्ष में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोग शारीरिक गतिविधियों में पिछड़ गए हैं। इससे कि लोगों की शारीरिक क्षमता में कमी आई है।
फिटनेस रन का यह प्रथम चरण है, जिसमें रोजाना इच्छानुसार करीब एक किलोमीटर या 30 मिनट तक पैदल चलकर या दौड़ कर शारीरिक गतिविधियों में सुधार लाया जा सकता है। युवा सेवा एवं खेल अधिकारी विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 1,500 रुपए, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 1,000 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 500 रुपए पुरस्कार प्रदान किया गया।