खड़ाहन पंचायत का दौरा कर छात्रों को किया जागरूक
विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य इन दिनों जोरों पर है। निर्वाचन आयोग चुनाव में सभी की सहभागिता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है। ननखड़ी तहसील की खड़ाहण पंचायत में शुक्रवार को युवाओं, छात्रों और ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। लोकसभा चुनाव में सभी से अपने मत का प्रयोग करने के बारे में लोगों को प्रेरित किया। रामपुर विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत निर्वाचकों को सजग करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम के अधिकारियों ने शुक्रवार को आईटीआई खड़ाहण, राजकीय उच्च पाठशाला में छात्रों और प्रशिक्षुओं को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अपने मत का प्रयोग करने और सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी डॉ. विपन शर्मा की अगुआई में संजीव नेगी और अशोक शर्मा ने इस अभियान को स्थानीय बीएलओ और नोडल अधिकारी की सहायता से पूर्ण किया। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों की चुनाव में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है। लोगों से देश को सशक्त बनाने के लिए अपने मत का प्रयोग कर स्वच्छ लोकतांत्रिक प्रणाली का भागीदार बनने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने पोलिंग बूथ खड़ाहण का भी निरीक्षण किया।
छात्रों के बीच करवाईं प्रतियोगिताएं
इस दौरान छात्रों ने नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जिसमें नारा लेखन में रेश्मा प्रथम, प्रतीज्ञा दूसरा स्थान और जानक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में संजय प्रथम, नितिन दूसरा स्थान, जबकि रोहित ने तीसर स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अखिल प्रथम, महक दूसरा और कृति ने तीसरा स्थान हासिल किया । खडाहन आईटी आई में आयोजित पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में गोविद, अन्या दूसरा स्थान और तीसरा स्थान रियांशु जबकि नारा लेखन में प्रथम प्रियांशु, दूसरा स्थान रोहन जबकि भाषण प्रतियोगिता में सुषमा प्रथम, अखिल दूसरा स्थान, जबकि प्रियांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शिंगला स्कूल पोस्टर मेंकिग में प्रेरणा गौतम प्रथम, दूसरा स्थान मयंक, जबकि तीसर स्थान संगम ने हासिल किया। नारा लेखन में प्रथम खुशबू, दूसरा स्थान एंजल और तीसरा स्थान लक्ष ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम प्रेरणा गौतम, दूसरा स्थान शबनम, जबकि तीसरा स्थान सन्नी ने हासिल किया।