धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दत्तनगर में 50 हजार लीटर की क्षमता का मिल्क प्लांट बनेगा। इससे मिल्क प्लांट में करीब एक लाख लीटर दूध एकत्रित करने की सुविधा मिलेगी। इससे चार जिलों के हजारों पशुपालकों को अधिक दूध बेचने की सुविधा मिल सकेगी। इसका कार्य इन दिनों प्रगति पर है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है।
वर्ष 2012 में यहां 20,000 लीटर की क्षमता वाला मिल्क प्लांट स्थापित किया गया था। इसके बाद हर रोज क्षेत्र के दूध पालकों से 70,000 लीटर दूध एकत्रित करके उसे प्रोसेस किया जाता था। अब 50,000 लीटर क्षमता का नया प्लांट बनने से मिल्कफेड क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों से करीब एक लाख लीटर दूध एकत्रित करेगा। इससे हजारों दूध पालक हर रोज करीब 30,000 हजार लीटर अतिरिक्त दूध बेच सकेंगे।
16 करोड़ रुपये की लागत से 50,000 हजार लीटर की क्षमता का नया प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इससे मिल्कफेड हर रोज एक लाख लीटर दूध खरीदेगा। जल्द ही प्लांट का कार्य पूरा हो जाएगा। इसका फायदा चार जिलों के हजारों दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा।
धर्मपाल शर्मा, प्रबंधक, मिल्क प्लांट दत्तनगर