सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले की थैमगारंग, सापनी और ब्रुआ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्धितीय वाहिनी मस्तंग ने नागरिक कार्यक्रम के तहत निशुल्क शिविर का आयोजन किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों के जरूरतमंद लोगों को सोलर लाइटें वितरित की गई। इस दौरान भारत तिब्बत सीमा बल ने युवक मंडल थैमगारंग और युवक मंडल बौनिंसारिंग युवाओं के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में युवक मंडल बौनिंगसारिंग ने जीत दर्ज की।
विजेता टीम को मुख्यातिथि डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी लेखराज राणा, प्रधान थैमगारंग मनोहर देवी और उपप्रधान दीप कुमार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर युवक मंडल अध्यक्ष थैमगारंग अरविंद्र नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष गुलाब मनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।