रामपुर बुशहर। कोटगढ़-खनेटी एचपीएसईबी लिमिटेड पेंशनरों की बैठक अध्यक्ष आरडी सरकैक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए और पेंशन संबंधी समस्याओं को रखा।
बैठक में वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं का मुद्दा भी जोरशोर से उठा। इसके अलावा पेंशन निर्धारण के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में पेंशनरों को बकाया राशि एकमुश्त अदा करने की मांग भी उठाई गई।
साथ ही एडीए का भुगतान करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सुंदर सिंह ठाकुर, आरडी सरकैक, विनोद भैक, प्रकाश चंद और लक्ष्मण सिंह ने विचार साझा किए और पेंशनरों की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की। बैठक में पेंशनरों से प्रदेश सरकार से शीघ्र समस्याओं को दूर करने की मांग की है।