फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा में बनेगा आधुनिक जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति)। काजा में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम बनाया जाएगा। परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में यह फैसल लिया गया है। इसकी अध्यक्षता जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने जिम स्थापित करने के लिए शुरूआती तौर पर पांच लाख रुपए की राशि जारी करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिम में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी ताकि युवा नशे से दूर रहे और अपने शरीर को फिट रख सके। इसके अलावा स्पिति में चल रहे विकास कार्यों को तय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा ने अगस्त महीने तक सभी कार्य पूरे करने की दिशा में काम करने के निर्देश विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि हर कार्य अनुमानित लागत से तैयार होने के बाद ही शुरू किया जाए। उन्होंने चिचिम में नवनिर्मित शहीद स्मारक के लिए अतिरिक्त राशि मुहैया करवाने के बारे में में आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खंड कल्याण समिति बैठक कैबिनट मंत्री डॉ. रामलाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 33 लाभार्थियों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 2021.22 पात्रों का चयन किया गया। इस मौके पर एडीसी अभिषेक वर्मा, एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, टीएसी सदस्य और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें