फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग स्पर्धा में ईशान जीता रजत पदक

विज्ञापन
ईशान राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक लेते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ऊना में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी के छात्र ईशान ठाकुर ने रजत पदक जीता है। छात्र की उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक एवं प्राचार्य विनोद अष्टू ने इस उपलब्धि पर ईशान ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि ईशान ने इस सत्र में चार प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और माता-पिता का नाम चमकाया है।
उन्होंने कहा कि छात्र के पिता अजय ठाकुर हमेशा बेटे का खेलकूद में पूरा सहयोग करते रहते हैं। खिताबी मुकाबले में सुंदरनगर के बॉक्सर के साथ भिड़ते हुए ईशान ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। ईशान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच विनोज ठाकुर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें