फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 40 लाख से नवनिर्मित स्वर्ग नारायण मंदिर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिब्बा कंडा सड़क का शीघ्र होगा निर्माण : नेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को पूह खंड की रिब्बा पंचायत में 40 लाख से नवनिर्मित स्वर्ग नारायण मंदिर का उद्घाटन किया।

इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि रिब्बा कंडा सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में समय और लागत की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि जोमो संघ के हॉस्टल के लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। रिब्बा में एक आदर्श पंचायतघर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिब्बा-नाल्लाह में बाढ़ बंदी का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का विकास सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आपदा के कारण हुए नुकसान के लिए 3500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज घोषित किया है। सात 7 से 30 सितंबर तक आपदा के कारण जिन लोगों की भूमि बाढ़ और अन्य कारणों से नहीं रही है, उनके लिए प्रदेश सरकार की ओर से शहरी क्षेत्रों में दो बिस्वा और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन बिस्वा भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

आपदा से जिन भेड़ पालकों की भेड़ों का नुकसान हुआ है, उन भेड़ पालकों के लिए सरकार द्वारा मुआवजा राशि को 4000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये किया गया है। आपदा के कारण डंगों के नुकसान की राशि को 6000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्वर्ग नारायण मंदिर के पौराष्टांग पर आधारित केदार नेगी व प्रभु लाल नेगी के गीत का विमोचन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें