फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्यपाल करेंगे लवी मेले का शुभारंभ, तैयारियों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
11 से 14 नवंबर तक रामपुर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला
विज्ञापन

घोड़ा दौड़ मेंं इनाम राशि 10,000 रुपये करने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला पीजी कॉलेज रामपुर के मैदान में मनाया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याएं पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में होंगी। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शनिवार को रामपुर बुशहर के मिनी सचिवालय के सभागार में 11 से 14 नवंबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के उपलक्ष्य में बैठक की। उन्होंने बताया कि लवी मेले का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समापन समारोह में शिरकत करेंगे। लवी मेला के दौरान स्टाॅलों के आवंटन में पारदर्शिता बरती जाएगी ताकि सब लेटिंग की समस्या से निजात मिल सके। प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। नगर परिषद से सफाई व्यवस्था, विद्युत बोर्ड से बिजली आपूर्ति, जल शक्ति विभाग से पेयजल व्यवस्था, परिवहन विभाग से ग्रामीण क्षेत्र से बसें उपलब्ध करवाने पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस विभाग को संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के आदेश दिए ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। 4 से 6 नवंबर को आयोजित होने वाली अश्व प्रदर्शनी पर चर्चा की गई। घोड़ा दौड़ मेंं इनाम राशि को 10,000 रुपये करने की घोषणा की। इससे पहले 1500 रुपये दिया जाता था। अग्निशमन विभाग रामपुर को फायर हाइड्रेंट दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बैठक का संचालन किया। बैठक में डीएसपी शिवानी महला, तहसीलदार जयचंद, तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी, एक्सईन जलशक्ति विभाग आरएस नेगी, एक्सईन बिजली बोर्ड कूकु शर्मा, बीएमओ डाॅ. आरके नेगी, जिला परिषद शिमला अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, बिमला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें