आनी(कुल्लू)। बीएड कॉलेज सुंदरनगर में 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश यूथ फेस्टिवल ग्रुप टू का आयोजन किया गया। इसमें आनी कॉलेज के छात्र और छात्रों ने वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के कई महाविद्यालयों ने भाग लिया।
आनी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामलाल नेगी ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अनी महाविद्यालय के छात्र इसी प्रकार से महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।
महाविद्यालय पहुंचने पर प्रो. निर्मल सिंह के नेतृत्व में एनएसएस के बच्चों ने वाद्ययंत्र टीम का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. अशोक शर्मा, प्रो. लछमन ठाकुर अधीक्षक रंजीत सिंह, सेवादार संतोष खिला रामस्वरूप और पूजा, शबनम विनोद, महेंद्र अभिषेक, राजकुमार, गुड्डू राम, प्रभात, नेहा, अर्जुन और अजय का स्वागत किया।