फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धबास में शराब का ठेका बंद नहीं किया तो होगा उग्र आंदोलन

विज्ञापन
शराब ठेका खोलने के विरोध में एसडीएम चौपाल को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल(रोहडू)। ग्राम पंचायत धबास में शराब का सेल काउंटर खोलने से ग्रामीणों और महिलाओं में गुस्सा है। महिलाओं समेत अन्य लोगों ने टंगराडा में शराब की दुकान खोलने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को ठेके के विरोध में प्रदर्शन कर पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से एसडीएम चौपाल चेत सिंह को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो वे खुद सड़कों पर उतरेंगे। धबास पंचायत में रातोंरात शराब का ठेका खोलने से महिलाओं में सबसे ज्यादा नाराजगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा, प्रधान रीना देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंगतराम शर्मा, नैन सिंह, कांता देवी, रेलू राम, रेवता देवी, रमेश शर्मा, प्रेम सिंह, भोपिंदर, पदम सिंह, राम लाल, सुख राम, पंकज ठाकुर, विनोद कुमार आदि ने कहा कि शराब का सेल काउंटर खोलने से बच्चों और महिलाओं के लिए आना-जाना हुआ मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों समेत अन्य लोग वहीं से आते-जाते हैं। शराब की दुकान खुलने से गांव का माहौल बिगड़ना तय है। लोगों, विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं के लिए वहां से आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने शराब का सेल काउंटर एक सप्ताह के भीतर बंद न किए जाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें