फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनधिकृत वोल्वो बस चलाने के विरोध में भूख हड़ताल

Wed, 17 May 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठी पूनम नेगी।
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की पूनम नेगी (29) 2021 से सार्वजनिक हित के लिए लड़ाई लड़ने किन्नौर से शिमला पहुंची हैं। रारांग गांव की बेटी पूनम नेगी ने दो दिन से शिमला के प्रवेशद्वार शोघी बैरियर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं।
विज्ञापन

पूनम नेगी अनधिकृत वोल्वो बसों चलाने और निजी वाहनोंं को टैक्सी के रूप में चलाने का विरोध कर रही हैं। वीरवार से पूनम हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला के सामने हड़ताल शुरू करेंगी।
पूनम नेगी टैक्सी वेबसाइट से जुड़ी हुई हैं। लंबे समय से बाहरी राज्यों की निजी वोल्वो बसें हिमाचल प्रदेश में चल रही हैं। इस कारण टैक्सी और सरकारी बसों को लाखों का चूना लग रहा है। सरकारी बसों से पहले निजी वोल्वो बसें सवारी लेकर चली जाती हैं। इससे टैक्सी चालकों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पूनम नेगी ने कहा कि हिमाचल में हर रोज 150 के करीब निजी वोल्वो बसें दौड़ रही हैं। यह मामला सरकार के ध्यान में 2021 से लगातार उठाया जा रहा है। इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। इन निजी वोल्वो बसों के चलने से सरकार को टैक्स भर रहे टैक्सी चालकों और परिवहन निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पूनम नेगी ने कार्रवाई न होने के विरोध में भूख हड़ताल की है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार मुद्दे पर कोई बातचीत या उचित कार्रवाई नहीं करती तो वह 18 मई से सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगी। साथ ही प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें