फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ेच 145 लोगों ने करवाई आंखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारत की आजादी का अमृत महोत्सव पर रामपुर एचपीएस ने गड़ेज पंचायत के कोयल गांव में नेत्र जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में 145 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। विशेष नेत्र जागरूकता शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर परियोजना प्रमुख मनोज कुमार और महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, पीएस नेगी सीएसआर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर एचपीएस सामाजिक दायित्व नीति के तहत परियोजना प्रभावित पंचायतों के 33 गांवों में मोबाइल हेल्थ वेन से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है। इससे पहले 28 अगस्त को ब्रौ पंचायत में भी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आरएस राणा लोगों को शिशु अवस्था से लेकर प्रौढ़ावस्था तक आंखों की देखभाल करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रामपुर एचपीएस से वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन कुलदीप राज, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर कौशल्या नेगी, अभियंता सीएसआर अमित कुमार और गड़ेज पंचायत प्रधान, तारा चंद ब्रौ पंचायत प्रधान, शशि कटोच मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें