फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देनवाड़ी मे तीन मंजीला मकान जलकर राख

विज्ञापन
चिड़गांव तहसील के देनवाड़ी में आग की भेंट चढा मकान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। उपमंडल की चिड़गांव तहसील के खाबल पंचायत के देनवाड़ी (डमडारी) गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। घटना में तीन मंजिला मकान के दस कमर जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में तीन परिवार बेघर हो गए हैं। हादसे में करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अग्निकांड की घटना बुधवार सुबह करीब ढाई बजे पेश आई। साथ लगते घरों में रहने वाले लोगों ने मकान में आग की लपटों को उठते देखा। प्रभावित परिवारों में कोई भी सदस्य इस दौरान मकान में नहीं रह रहा था। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की बढ़ती लपटों के आगे किसी की वश नहीं चला। इससे देखते देखते परा मकान जलकर राख हो गया।
स्थानीय प्रशासन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार घटना में मनोज कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह, नितेश कुमार पुत्र नेहर सिंह और नेहर सिंह पुत्र राम चरण निवासी देनवाड़ी ( डमराडी) तहसील चिड़गांव का परिवार बेघर हो गया है। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही मकान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। नायब तहसील चिड़गांव सौरव धीमान ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गई है। प्रति प्रभावित परिवारों को राहत के रूप मे दस हजार रुपये नकद, राशन, तिरपाल और कपडे़ प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें