फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी के बशावल में अग्निकांड, तीन मकान जलकर राख

विज्ञापन
आनी की मुहान पंचायत के बशावल गाँव में अग्निकांड से चार लोगों के रिहायशी मकान जलकर राख - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल की मुहान पंचायत के बशावल गांव में रविवार सुबह आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। इस घटना में एक परिवार बेघर हो गया है। जबकि तीन परिवारों का पुराना मकान आग की भेंट चढ़ा है। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे, मगर उस समय तक सबकुछ राख हो चुका था। इस घटना में करीब साठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे का है जब एक मकान में अचानक आग लग गई। मुहान पंचायत के प्रधान हरीश शर्मा ने बताया कि खेमचंद सुपुत्र लाल दास गांव बशावल के दो रिहायशी मकान पास पास ही बने थे। इनमें से एक में शॉट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग साथ लगते दूसरे मकान में भी फैल गई। इसके बाद लोगों ने अपने स्तर पर आग को काबू पाने की कोशिश की। मगर तब तक आग ने तीसरे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे पूरे गांव में आग के फैलने का खतरा मंडराने लगा।
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर उस समय तक तीनों मकान पूरी तरह से जल चुके थे। अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसमें मकान में सारा घरेलू सामान और सोने चांदी के आभूषणों सहित सभी कीमती चीजें जलकर राख हो गईं। घटना में खेमचंद के 12 कमरों के मकान जल गए हैं। इससे वह और उनका परिवार बेघर हो गए हैं। सर्दी के मौसम में अब परिवार को अपने भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

संगतराम, धर्म सिंह और पुणे राम का संयुक्त पुराना मकान भी इस घटना में जलकर राख हो गया है। इसमें आठ कमरे थे। हालांकि वह दूसरे मकान में रहते थे। जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार आनी वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेम चंद को बीस हजार जबकि संयुक्त बने उक्त मकान के मालिकों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
इसके साथ ही बेघर खेमचंद के परिवार को पांच हजार रुपये का राशन भी प्रदान किया। स्थानीय पंचायत के प्रधान हरीश शर्मा ने प्रभावित परिवार को ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी है। प्रभावित परिवारों को महिला मंडल चिजयुट ने तीन हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें