सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के रल्ली में पुलिस टीम ने एक महिला से 15 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी कार्यालय किन्नौर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम के समय विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) किन्नौर प्रभारी शिवदेव जोगटा की अगुवाई में मुख्य आरक्षी प्रवीण, आरक्षी विशाल और महिला आरक्षी निशा की टीम राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर रल्ली के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान नेपाली मूल की महिला निजी वाहन से बाहर निकल कर किराना दुकान की तरफ जा रही थी।