काजा के क्यूलिंग गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान जांच करते सेना के चिकित्सक।
- फोटो : RAMPUR-HP
काजा(लाहौल-स्पीति)। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर काजा उपमंडल के तहत क्यूलिंग गांव में वीरवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन डोगरा स्काउट और सीएचसी काजा की टीम ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में करीब 65 लोगों की जांच की गई। इसमें ब्लड टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट, शूगर टेस्ट और ईसीजी टेस्ट आदि टेस्ट भी किए गए। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
इसके अलावा टीबी के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। बीएमओ काजा डॉ. तेंजिन नोरबू ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पहली बार सेना और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया। शिविर में मौजूद लोगों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैंप में अपोलो टेलीमेडिसन की टीम भी विशेष तौर मौजूद रही।