फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन के लिए राज्यपाल ने उपायुक्त किन्नौर को फोन पर दी बधाई

विज्ञापन
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक दूरभाष पर राज्यपाल से बात करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को जिला प्रशासन किन्नौर को शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने उपायुक्त एवं उनकी टीम की ओर से शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन

राज्यपाल ने उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को दूरभाष पर जिले में कोविड के दोनों टीके लगाने का लक्ष्य पूर्ण करने पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी। राज्यपाल ने किन्नौर जिला वासियों और पंचायतीराज संस्थाओं से जुड़े जन प्रतिनिधियों को भी बधाई दी, जिन्होंने लोगों को कोविड वैक्सीन के दोनों टीके लगाने के लिए जागरूक किया । इसी बदौलत आज किन्नौर जिला कोविड वैक्सीनेशन के दोनों टीके लगाने का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर देश का ऐसा प्रथम जिला बन गया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि लोगों की जागरूकता और कोरोना मुक्ति के संकल्प के चलते ही किन्नौर जिले को देश का नंबर एक जिला बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें