फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद प्रतिभा सिंह से सड़कों, सामुदायिक भवनों के जीर्णोद्धार की उठाई मांग

विज्ञापन
सांसद प्रतिभा सिंह से मिलता गौरा गोपालपुर कांग्रेस जोन का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के गौरा-मशनू क्षेत्र की सड़कों की दयनीय हालत को सुधारने की मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उठाई है। गौरा गोपालपुर के लोगों ने मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह से विभिन्न मार्गों और सामुदायिक भवनों के जीर्णोद्धार की मांग रखी। गौरा गोपालपुर कांग्रेस जोन का प्रतिनिधिमंडल सांसद लोकसभा क्षेत्र मंडी प्रतिभा सिंह और विधायक नंदलाल से मिला।
विज्ञापन

जोन के पदाधिकारियों ने उनके समक्ष गोपालपुर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर भी कई मांगें रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बसाहरा से शरन सड़क का जीर्णोद्धार, बसाहरा से पाटी सड़क का जीर्णोद्धार, सराय भवन बटाली के पास कंकरीट वॉल लगाने और आंबेडकर भवन बटाली का जीर्णोद्धार करने की मांग उठाई।
सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक नंदलाल ने इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस सचिव विनोद चौहान, गौरा गोपालपुर कांग्रेस जोन अध्यक्ष देवी सिंह, प्रधान धारगौरा पंचायत अजय राणा, उपप्रधान गोपालपुर बृजेश और श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी बटाली अध्यक्ष ओम प्रकाश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें