फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल बने जल शक्ति विभाग चौपाल संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
भामसं
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। भामसं जल शक्ति उपमंडल चौपाल का साधारण अधिवेशन आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की और पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें गोपाल शर्मा को अध्यक्ष और तुशल नेहटा को महासचिव चुना गया। इसके अलावा अनिल भंडारी और शांति देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, नरेश और हेमराज को उपाध्यक्ष, चंद्रमोहन को सह सचिव, उदय को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सुमा देवी को महिला संगठन सचिव, नरेश चौहान को मुख्य सलाहकार, चेतराम बरागटा को संगठन सचिव, जाती राम को वित्त सचिव, निक्का राम शर्मा को प्रेस सचिव, अमर सिंह, राकेश, केसर सिंह, मनोज, विजय चौहान, गोविंद को प्रचार सचिव, रामलाल शर्मा, महेंद्र सिंह और जयराम शर्मा को कार्यसमिति सदस्य चुना गया। इस अवसर पर रंजना डोगरा, अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान रामलाल शर्मा, कृष्णा शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें