दुबई में ऐशियन यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर स्नेहा नेगी अपने गृहक्षेत्र में
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। दुबई में आयोजित एशियन यूथ बाक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर जीतने वाली किन्नौर की बेटी स्नेहा नेगी का सोमवार को घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा गोवा में 26 से 30 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनाक्षी, सुजाता और रजत पदक हासिल करने वाली दीपिका का भी जोरदार स्वागत किया गया।
लोगों ने चारों बेटियों का किन्नौर पहुंचने पर फूल-मालाएं और खाताक देकर स्वागत किया। बेटियों के बेहतरी प्रदर्शन के बाद जिले में पहुंचने पर लोग जगह-जगह स्वागत करने के लिए खड़े रहे। सबसे पहले जेएसडबल्यू प्रबंधन ने टापरी स्थित छोल्तु में इनका स्वागत किया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के मुख्य चौक पर किन्नौर के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर बेटियों का हौसला बढ़ाया।
गृह क्षेत्र सांगला में पहुंचने पर सबसे पहले ग्राम पंचायत थैगमारंग में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और युवाओं ने किन्नौरी टोपी, खाताक पहनाकर उन्हें बधाई दी। इसके अलावा कोच ओंपिंद्र नेगी और कोच श्याम रय्न नेगी का के प्रयासों की भी सराहना की गई।